कछला: बंदर के हमले में कबाड़ा बीनने वाला गंभीर घायल, नवीन PHC में भर्ती।
एक महीने में चौथी घटना, फिर भी वन विभाग ने नहीं पकड़े बंदर।
कछला बदायूं 30 सितंबर ।
कछला में बंदरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को गंगा घाट आरती स्थल पर बंदर के हमले में कबाड़ा इकट्ठा करने वाला एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पीठ पर गहरे जख्म हो गए और काफी खून बह गया। उसे नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कछला में भर्ती कर इलाज किया गया।
घायल की पहचान बदायूं निवासी अनिल पुत्र भगवानदास के रूप में हुई है। वह कछला गंगा घाट आरती स्थल पर कबाड़ा इकट्ठा कर रहा था, तभी बंदरों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया।
अधीक्षक डॉ महेश प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही घायल को तत्काल PHC में भर्ती कर ड्रिप लगाई गई और घावों का उपचार किया गया। अब उसकी हालत स्थिर है।
बताते हैं कि पिछले 29 दिनों में बंदरों के हमले की यह चौथी घटना है। लगातार लोग घायल हो रहे हैं। बंदरों को पकड़ने के लिए उच्चाधिकारियों और वन विभाग को लेटर भी भेजा गया है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
कछला से गोपी तोमर की रिपोर्ट।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com