6:33 pm Wednesday , 30 September 2026
BREAKING NEWS

बदायूँ – राजकीय महाविद्यालय आवास विकास में नशा मुक्ति विषय पर संगोष्ठी का आयोजन

राजकीय महाविद्यालय आवास विकास, बदायूँ में नशा मुक्ति विषय पर संगोष्ठी का आयोजन

बदायूँ। आज दिनांक 30/09/2026 को राजकीय महाविद्यालय आवास विकास, बदायूँ में प्राचार्य लेफ्टिनेंट डॉ. श्रद्धा गुप्ता के निर्देशन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ज्योति विश्नोई, डॉ. संजय कुमार, डॉ. राशेदा खातून, डॉ. जुनेद आलम ने छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई एवं नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया।

छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए डॉ. संजय कुमार ने कहा कि आज के समय में नशा एक गंभीर सामाजिक समस्या बन गया है जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। नशा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है बल्कि यह व्यक्ति के जीवन को धीरे-धीरे नष्ट कर देता है।

डॉ. जुनेद आलम ने कहा कि नशा मुक्ति के लिए मजबूत इच्छा शक्ति, सही मार्गदर्शन तथा परिवार और समाज का सहयोग आवश्यक है।

डॉ. राशेदा खातून ने कहा कि नशा व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता को समाप्त कर देता है, इसलिए युवाओं को इससे दूर रहना चाहिए।

छात्र जुबेर बेग ने कविता के माध्यम से नशा उन्मूलन विषय पर अपने विचार साझा किए।

राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ज्योति विश्नोई ने कहा कि नशे के लगातार सेवन से व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता प्रभावित होती है। अतः हम सबका यह कर्तव्य है कि मादक पदार्थों के सेवन के दुष्प्रभावों के बारे में जन-जन को जागरूक करें और सामाजिक सद्भाव को बनाए रखें।


कार्यक्रम का संचालन डॉ. ज्योति विश्नोई ने किया। कार्यक्रम में पवी मिश्रा, सृष्टि, शीतल, कोमल, काजल, अदिति, प्रियंका, शिवकुमार, ओम कुमार, ऋषभ, अमन, राकेश, अजय आदि छात्र-छात्राओं ने सहयोग प्रदान किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.