6:41 pm Wednesday , 30 September 2026
BREAKING NEWS

इज्जतनगर मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान: सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण, सुरक्षा किट बांटी

इज्जतनगर मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान: सफाई मित्रों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, सुरक्षा किट बांटी गईं।

बरेली 30 सितंबर।

पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत मंगलवार को विभिन्न स्टेशनों पर सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं कल्याण शिविर आयोजित किए गए। शिविर मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन और यांत्रिक/ईएनएचएम विभाग के तत्वावधान में लगाए गए।

अभियान के तहत बरेली सिटी स्टेशन पर 10 सफाई मित्रों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान उन्हें धूम्रपान व तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया और Solid Waste Management Rules 2026 के तहत गीले-सूखे कचरे के पृथक्करण की जानकारी दी गई।

कासगंज स्टेशन पर 18 सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें किसी में भी मधुमेह या उच्च रक्तचाप के लक्षण नहीं मिले। यहां कर्मचारियों को पीपी किट वितरित की गईं और आयुष्मान भारत व सामाजिक सुरक्षा बीमा योजनाओं की जानकारी दी गई।

इसके अलावा काशीपुर, टनकपुर और लालकुआं स्टेशनों पर भी स्वास्थ्य शिविर लगाए गए, जबकि कन्नौज स्टेशन पर यात्रियों को सिंगल-यूज प्लास्टिक के विकल्प के रूप में कपड़े के थैले बांटे गए।

मंडल प्रशासन ने बताया कि सफाई मित्रों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। भविष्य में भी इस तरह के शिविर और जागरूकता कार्यक्रम जारी रहेंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.