5:54 pm Wednesday , 30 September 2026
BREAKING NEWS

पितृ पक्ष में दिव्यांग बच्चों को कराया भोजन, दक्षिणा देकर लिया आशीर्वाद

डिपिन बर्तन भंडार की ओर से विकलांग आश्रम में सेवा कार्यक्रम आयोजित, भाई विनय वार्ष्णेय के साथ पहुंचे डिपिन वार्ष्णेय

वजीरगंज में पितृ पक्ष (कनागत) के अवसर पर दान-पुण्य और सेवा भाव की मिसाल पेश करते हुए डिपिन बर्तन भंडार की ओर से वजीरगंज स्थित विकलांग आश्रम में दिव्यांग बच्चों, महिलाओं एवं अन्य जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आश्रम में मौजूद दिव्यांग बच्चों को विधि-विधान के साथ भोजन कराया गया और दक्षिणा वितरित कर सेवा भाव से पितृ पक्ष मनाया गया। कार्यक्रम में डिपिन वार्ष्णेय अपने भाई विनय वार्ष्णेय के साथ विकलांग आश्रम पहुंचे। उन्होंने आश्रम में रह रहे दिव्यांग बच्चों और अन्य लोगों को अपने हाथों से भोजन कराया तथा उनका कुशलक्षेम जाना। भोजन और दक्षिणा पाकर आश्रम में मौजूद लोगों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। इस अवसर पर डिपिन वार्ष्णेय ने कहा कि दान-पुण्य ऐसी जगह करना चाहिए, जहां वास्तव में जरूरतमंद लोगों को उसका लाभ मिल सके। दिव्यांग बच्चों की सेवा करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पितृ पक्ष में जरूरतमंदों को भोजन कराकर और उनकी सेवा करके कनागत मनाने का उद्देश्य समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की मदद और असहाय लोगों की सेवा से बढ़कर कोई कार्य नहीं है। ऐसे सेवा कार्यों से समाज में मानवता और आपसी सहयोग की भावना मजबूत होती है। कार्यक्रम के दौरान आश्रम में मौजूद बच्चों और लोगों को भोजन कराकर दक्षिणा वितरित की गई। इस पहल की सराहना की गई।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.