कार्यवाहक सीडीपीओ पूनम यादव रहीं मुख्यातिथि..
बदायूँ
शहर के मोहल्ला कृष्णापुरी में संचालित आँगनवाडी केंद्र पर पोषण माह के अन्तर्गत गोदभराई एवं अन्न प्रासन का कार्यक्रम बडी धूमधाम और हर्षोल्लास के आयोजित किया गया.
आँगन मेला समारोह शीर्षक से बाल विकास शहरी परियोजना के इस आयोजन में मुख्यातिथि के रुप में पधारी कार्यवाहक सीडीपीओ पूनम यादव ने गर्भवती और धात्री महिलाओं को सही पोषण देश रोशन अभियान के उद्देश्य की विस्तार से जानकारी दी.उन्होने छै माह के बच्चों को अपने हाथो से अन्न प्रासन कराया और गर्भवती महिलाओं की खाद्य सामग्री से गोदभराई की.इस मौके पर मुख्यातिथि ने प्रधानमंत्री मात्र वंदना योजना के विषय में जानकारी देते हुए कहा.कि इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के स्वास्थ्य और पोषण में सुधार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है. सभी पात्र महिलाओं को इसका लाभ अवश्य लेना चाहिए.
आयोजन में आँगनवाडी वंदना सक्सेना,अनीता पाठक,गीता रानी शर्मा,अर्चना कुमारी, सहायिका मिथलेश, रुचि यादव, रिया मल्होत्रा आदि का विशेष सहयोग रहा.


bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com