5:45 pm Wednesday , 30 September 2026
BREAKING NEWS

सहसवान में ऑटो-ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, छह छात्र-छात्राएं घायल, डीएम-एसएसपी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

बदायूं

सहसवान में ऑटो-ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, छह छात्र-छात्राएं घायल, डीएम-एसएसपी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

केशव गुप्ता

बदायूं। थाना सहसवान क्षेत्र के ग्राम मानकपुर के पास बुधवार को ऑटो और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच सड़क दुर्घटना हो गई। हादसे में ऑटो में सवार छह छात्र-छात्राएं घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल तथा राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना पर जिलाधिकारी बदायूं अवनीश राय तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं अंकिता शर्मा ने जिला अस्पताल और राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायल छात्र-छात्राओं का हालचाल जाना।
अधिकारियों ने चिकित्सकों से घायलों के उपचार एवं स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के आवश्यक निर्देश दिए। प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों ने घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.