4:00 pm Wednesday , 30 September 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी: खेत से पानी निकालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

बिल्सी: खेत से पानी निकालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज।

बिल्सी (बदायूं) 30 सितंबर ।

थाना बिल्सी क्षेत्र के गांव गढ़ी में खेत के पानी निकासी के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। लाठी-डंडे लेकर आए लोगों ने एक पक्ष के लोगों को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पीड़ित टिंकू पुत्र प्रेमपाल सिंह शाक्य निवासी ग्राम गढ़ी ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 28 सितंबर की सुबह उसके ही गांव के भूरे व बड़े प्रधान व नन्हे पुत्रगण भगवानदास और राजवीर पुत्र ठाकुर दास यादव पानी निकासी का बहाना बनाकर लाठी-डंडे लेकर झगड़ा करने लगे।

आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और टिंकू, उसके छोटे भाई वेदपाल और भतीजे मनोज पुत्र नवल किशोर के साथ मारपीट की। घटना के बाद से पीड़ित पक्ष में आगे भी झगड़े का डर बना हुआ है।

तहरीर के आधार पर प्रभारी निरीक्षक थाना बिल्सी के आदेश पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.