3:52 pm Wednesday , 30 September 2026
BREAKING NEWS

बदायूं: रोडवेज बस स्टैंड पर पुलिस बनकर महिला से लूट, सोने के कुंडल खींचकर फरार हुए ठग

बदायूं: रोडवेज बस स्टैंड पर पुलिस बनकर महिला से लूट, सोने के कुंडल खींचकर फरार हुए ठग।

बदायूं 30 सितंबर।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैंड पर पुलिसकर्मी बनकर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो ठगों ने दवा लेने आई एक महिला को बातों में उलझाकर उसके कान से एक तोला सोने के कुंडल लूट लिए।

पीड़िता श्रीमती परसोत्तमा देवी पत्नी नरेश चन्द्र शर्मा निवासी ग्राम नवादा सुलरा, थाना मुसाझाग, जिला बदायूं ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह 28 सितंबर को अपने लड़के सोनू के साथ बदायूं दवा लेने आई थीं। लड़का उन्हें रोडवेज बस स्टैंड पर छोड़कर अपने काम से चला गया था।

पीड़िता जब रोडवेज से अस्पताल दवा लेने जा रही थीं, तभी रास्ते में 30-35 वर्ष के दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। दोनों ने खुद को पुलिस वाला बताया और बातों में उलझा लिया। इसी दौरान एक युवक ने उनके कान से 1 जोड़ी सोने के कुंडल (वजनी लगभग 1 तोला) खींच लिए और दोनों फरार हो गए। पीड़िता ने शोर मचाया और रोडवेज पुलिस चौकी पर शिकायत भी की, लेकिन तब तक ठग कुंडल लेकर भाग चुके थे।

बाद में बेटे के साथ पीड़िता सिविल लाइंस थाने पहुंचीं और कानूनी कार्रवाई कर कुंडल बरामद करने की मांग की।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर ठगों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.