कादरचौक: मां की डांट से नाराज किशोरी घर से लापता, पुलिस जांच में जुटी।
कादरचौक (बदायूं)। 30 सितंबर।
थाना कादरचौक क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
बताया जा रहा है कि 29 सितंबर को किशोरी अपने माता-पिता के साथ खेत पर काम करने गई थी। खेत पर ही मां से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिससे नाराज होकर किशोरी वहां से चली गई। देर तक वापस न आने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
परिजनों ने सोमवार देर रात थाने पहुंचकर गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक को सौंपी गई है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com