वजीरगंज। छात्रा से छेड़छाड़ और धमकी का आरोप, परिजनों ने थाने में दी तहरीर। थाना वजीरगंज क्षेत्र के एक गांव की छात्रा ने कुछ युवकों पर रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करने और मोबाइल नंबर मांगने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी देने की बात भी सामने आई है।बताया जाता है कि 28 सितंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे एक गांव निवासी एक छात्रा साइकिल से ट्यूशन पढ़ने के लिए वजीरगंज जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में गंगा एक्सप्रेसवे की पुलिया के नीचे बैठे कुछ मनचले युवकों ने छात्रा को रोक लिया। युवकों ने उससे कथित तौर पर अशोभनीय बातें करते हुए मोबाइल नंबर मांगा। छात्रा द्वारा नंबर देने से इनकार करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।घटना के बाद छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने आरोपियों के घर शिकायत की जिस पर उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। परिजनों ने थाना वजीरगंज पुलिस को मामले में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com