सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जनपद शाखा बदायूं के द्वारा आल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट पेंशनर्स फेडरेशन के तत्वाधान में राष्ट्रीय स्तर पर धरना एवं प्रदर्शन का कार्यक्रम जिसे प्रांतीय आवाहन पर पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अमर नाथ यादव के नेतृत्व में प्रदेश के समस्त जनपदों में धरना कर माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्य मंत्री जी को12सूत्रीय ज्ञापन देने के साथ जिला कोषागार पेंशनर्स भवन में विशाल सभा एवं रैली के माध्यम से माननीय जिला अधिकारी के प्रतिनिधि सिटी मजिस्ट्रेट न्यायिक बदायूं को सौंपा गया।
सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मोहन स्वरूप गुप्ता ने की एवं संचालन जिला मंत्री उपेंद्र उपाध्याय ने किया।
कार्यक्रम की व्यवस्था एवं के संयोजन में जिला मीडिया प्रभारी इं प्रमोद कुमार शर्मा एवं जिला उपा अध्यक्ष बृजेश कुमार चौहान,सुभाष चंद शर्मा,जगदीश चंद तिवारी एवं जादूगर जे के सागर रहे।
मुख्य अतिथि प्रांतीय पर्यवेक्षक कवि माधव मिश्र ने कहा कि डेलीगेशन एक्ट को हटाया जाय और 2025 से पहले सेवा निवृत्त हुए पेंशनर को 1982 के सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सभी पेंशनर्स के लाभ दिए जाए।उन्होंने कहा पुरानी पेंशन भारत सरकार को तत्काल प्रभाव से देना सुनिश्चित करना चाहिए क्यो कि भारत सरकार एवं प्रदेश की सरकार सांसद,विधायक और MLC को कई कई पेंशन दे रही हे तब 35 से 40 साल तक कर्मचारी के द्वारा राष्ट्र की सेवा की जाती है तो पुरानी पेंशन क्यों नहीं?
श्री मिश्र ने कहा 10 साल पर राशिकरण,65 साल के बाद हर पांच पांच वर्ष बाद पांच प्रतिशत,अठारह माह का करोना काल का DA तत्काल दिया जाय।
अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष मोहन स्वरूप गुप्ता ने कहा कि में जनपद के सभी पेंशनर्स साथियों का आभारी हूं कि उन्होंने आज का धरना प्रदर्शन एवं रैली को सफल बनाने में मेरा योगदान किया।उन्होंने कहा यह संघर्ष तबतक जारी रहेगा जब तक सरकारें कर्मचारी एवं पेंशनर्श की मांगों को मान नहीं लेती।
श्री गुप्ता ने कहा हम सभी वरिष्ठ नागरिकों का वरिष्ठ नागरिक आयोग का भारत सरकार गठन करे।
संचालन करते हुए जिला मंत्री उपेंद्र उपाध्याय ने ज्ञापन की सभी मांगों को पेंशनर्स साथियों को पढ़कर कर सुनाया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com