2:52 pm Wednesday , 30 September 2026
BREAKING NEWS

उझानी: रजत विद्या मंदिर के बच्चों ने निकाली यातायात जागरूकता रैली

, कोतवाल धर्मेंद्र कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

उझानी (बदायूं) 30 सितंबर ।

लगातार हो रहे सड़क हादसों और जनहानि को रोकने के लिए रजत विद्या मंदिर विद्यालय बसोमा के छात्र-छात्राओं ने एक शानदार पहल की शुरुआत की है। मंगलवार को विद्यालय में यातायात जागरूकता अभियान रैली का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में उझानी कोतवाली के तेज-तर्रार इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बच्चों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया और कहा कि सड़क सुरक्षा ही जीवन सुरक्षा है। नशे में वाहन चलाना और बिना हेलमेट के चलना मौत को दावत देना है। उन्होंने बच्चों के इस प्रयास की सराहना की।

बच्चों ने हाथों से बनाई गई तख्तियों पर आकर्षक स्लोगन लिखकर ग्रामीणों को जागरूक किया।

बच्चों के स्लोगन बने आकर्षण का केंद्र –
– नशे में गाड़ी चलाओगे, सीधा ऊपर जाओगे
– दो गज की दूरी, हेलमेट बहुत जरूरी
– हेलमेट लगाए, जीवन बचाए
– सीट बेल्ट लगाकर ही गाड़ी चलाएं

विद्यालय प्रबंधक शिव कुमार गुप्ता ने बताया कि लगातार गांव और शहर में हो रहे एक्सीडेंट से कई परिवारों में शोक है। इसी को देखते हुए बच्चों द्वारा यातायात जागरूकता रैली निकालकर गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इससे बच्चे खुद भी जागरूक होंगे।

इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश शाक्य, बूथ अध्यक्ष श्री कृष्ण शर्मा, गौरव साहू, युवा नेता अमन गुप्ता, कांस्टेबल सुमित जादौन, गौरव जादौन सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.