2:52 pm Wednesday , 30 September 2026
BREAKING NEWS

उझानी: अशर्फी देवी कन्या इंटर कॉलेज में पोक्सो अधिनियम पर जागरूकता कार्यक्रम,

छात्राओं को बताया गुड टच-बैड टच।

उझानी (बदायूं) 30 सितंबर ।

नगर पालिका अशर्फी देवी कन्या इंटर कॉलेज उझानी में बुधवार को बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर पोक्सो अधिनियम जागरूकता अभियान के तहत प्रथम चरण का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किशोर न्याय बोर्ड की नोडल अधिकारी माननीय श्रीमती भारती तायल मौजूद रहीं। उन्होंने छात्राओं को पोक्सो अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों, उनके अधिकारों और कानूनी संरक्षण की विस्तृत जानकारी दी।

मुख्य अतिथि ने छात्राओं को गुड टच-बैड टच, सुरक्षित व असुरक्षित व्यवहार और साइबर अपराधों से बचाव के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि किसी भी अनुचित व्यवहार की स्थिति में छात्राएं बिना डरे अपनी आवाज उठाएं और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती वीरू एवं समस्त विद्यालय परिवार ने मुख्य अतिथि का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर वसीम खानम, सरिता शर्मा, इच्छा तिवारी, रंजू गौतम, राजकुमारी पाल, मुस्कान शर्मा, सुषमा तिवारी, रोहिल्ला नाज, शिल्पी गुप्ता, श्याम शर्मा, पूजा चौहान, अमीर बानो सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.