सहसवान: घायल स्कूली बच्चों से मिले IAS शौर्य अरोड़ा, बेहतर इलाज के दिए निर्देश
सहसवान। सड़क हादसे में घायल हुए स्कूली बच्चों का हाल जानने के लिए IAS शौर्य अरोड़ा जिला अस्पताल एवं राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायल बच्चों और उनके परिजनों से मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली।
IAS शौर्य अरोड़ा ने बच्चों के परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। साथ ही मौजूद चिकित्सकों से बच्चों के उपचार की जानकारी लेते हुए उनके बेहतर इलाज और समुचित चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि घायल बच्चों के उपचार में किसी तरह की लापरवाही न हो और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए।



गौरतलब है कि सहसवान क्षेत्र में सड़क हादसे में स्कूली बच्चों से भरा टेंपो दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें कई बच्चे घायल हुए थे। घटना के बाद प्रशासन ने घायलों के उपचार और सहायता को लेकर तत्परता दिखाई।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


