12:56 pm Wednesday , 30 September 2026
BREAKING NEWS

मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टेंपो में मारी टक्कर, सात स्कूली बच्चे घायल

तीन बच्चों की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

सहसवान। पन्नालाल इंटर कॉलेज में पढ़ने के लिए जा रहे स्कूली बच्चों से भरे टेंपो को ग्राम महमूदपुर के पास मिट्टी लदी अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार सात बच्चे घायल हो गए।

घायलों में सरनाम सिंह की 16 वर्षीय पुत्री भगवती, 12 वर्षीय पुत्र नंद किशोर, हरविलास की 11 वर्षीय पुत्री रजनी, 13 वर्षीय पुत्र किशन, प्रताप सिंह की 11 वर्षीय पुत्री रंजना, बदन सिंह की 16 वर्षीय पुत्री प्रीति और 14 वर्षीय राम गोपाल पुत्र रामपाल शामिल हैं।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद प्रीति, भगवती और रंजना की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

परिजनों ने लगाया मिट्टी खनन का आरोप

घायल बच्चों के परिजनों का आरोप है कि क्षेत्र में पूरे दिन मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां तेज गति से दौड़ती रहती हैं। उनका कहना है कि इन पर प्रभावी रोक-टोक नहीं होने के कारण हादसे का खतरा बना रहता है।

वहीं, कोतवाली पुलिस ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस