बदायूं
P.W.D. की खानापूर्ति बनी हादसे की वजह! कच्ची मिट्टी पर पलटा पशुहार से भरा ट्रक, चालक-परिचालक बाल-बाल बचे
केशव गुप्ता
उसावां। गूरा बरैला बाईपास रोड पर पीडब्ल्यूडी ठेकेदार द्वारा सड़क किनारे डलवाई गई कच्ची मिट्टी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि सड़क निर्माण/मरम्मत के नाम पर महज खानापूर्ति की गई, जिसके चलते सड़क की स्थिति वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है।
बुधवार को पशुहार से भरा एक ट्रक गूरा बरैला बाईपास रोड, उसावां पर अचानक पलट गया। हादसे में ट्रक चालक और परिचालक बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि घटना के दौरान कोई जनहानि नहीं हुई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर डाली गई कच्ची मिट्टी और सड़क की खराब स्थिति के कारण वाहन चालकों को लगातार जोखिम उठाकर आवागमन करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क की स्थिति की जांच कराकर मानक के अनुसार कार्य कराने तथा हादसों की आशंका को देखते हुए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


