12:01 pm Wednesday , 30 September 2026
BREAKING NEWS

उसहैत -पक्का पुल पर पशुओं से भरा ट्रक पकड़ा, 17 भैंसें बरामद

बदायूं

पक्का पुल पर पशुओं से भरा ट्रक पकड़ा, 17 भैंसें बरामद
पशु क्रूरता के आरोप में मुकदमा दर्ज, पुलिस ने ट्रक को लिया हिरासत में

केशव गुप्ता

उसहैत/बदायूं। उसहैत थाना क्षेत्र के पक्का पुल पर पशुओं से भरे एक ट्रक को पुलिस ने हिरासत में लिया। बताया गया कि ट्रक में 17 भैंसों को कथित रूप से अमानवीय तरीके से ठूंस-ठूंसकर ले जाया जा रहा था। पशु प्रेमियों एवं करणी सेना के कार्यकर्ताओं की सूचना पर थाना उसहैत पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर थाने ले गई।
संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर बताया कि शाम के समय पक्का पुल पर यूपी नंबर के ट्रक में भैंसों को बेहद तंग स्थिति में रखा गया था। उनके अनुसार, ट्रक में पशु ठीक से हिल-डुल और खड़े तक नहीं हो पा रहे थे। कार्यकर्ताओं ने इसे पशुओं के साथ क्रूरता बताते हुए कार्रवाई की मांग की।
पुलिस द्वारा आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रक को 17 भैंसों समेत हिरासत में लिया गया है। संगठन के कार्यकर्ताओं की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना और अग्रिम कानूनी कार्रवाई प्रचलित है।

विज्ञापन एक्सप्रेस