बदायूं। उसहैत थाना क्षेत्र के बिहट गांव में मंगलवार रात घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना की सूचना पर रात करीब दो बजे पहुंची पुलिस ने आरोपी पति आशीष को हिरासत में ले लिया।
मृतका की पहचान मोहिनी (36) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी सिटी अभिषेक सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


