उसहैत में पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या का आरोप, गांव में मचा हड़कंप
सिलहरी से पीएस पटेल की रिपोर्ट
बदायूं। उसहैत थाना क्षेत्र के कटरा सादतगंज के ग्राम बीहट में बुधवार को पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या किए जाने की सूचना से सनसनी फैल गई। वारदात में आशीष पुत्र दुर्गापाल पर अपनी पत्नी मोहिनी (करीब 32 वर्ष) की हत्या करने का आरोप है।
सूचना के मुताबिक, महिला पर कुल्हाड़ी से वार किए गए, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हत्या की वजह क्या रही और वारदात किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच पुलिस कर रही है।
घटना के बाद से गांव और आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस मामले में आरोपी से पूछताछ समेत अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


