बदायूं। ब्यौर गोशाला में गोवंशों की मौत के मामले में बिनावर पुलिस ने नामजद आरोपी एवं जन कल्याण एवं विकास समिति के संचालक उमेश कुमार लोधी को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
वहीं, अभिगांव गोशाला के संचालक प्रियंक कौशिक की तलाश जारी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दिल्ली पहुंची हुई है।
इधर, दोनों गोशालाओं में गोवंशों की मौत के मामले में डीएम अवनीश कुमार ने पशु चिकित्साधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अपर मुख्य सचिव पशुपालन से बात की है। अधिकारियों के निलंबन और विभागीय कार्रवाई का मामला सामने आया है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


