10:55 am Wednesday , 30 September 2026
BREAKING NEWS

बरेली में साइबर ठगी का कहर, कई लोगों से लाखों की ठगी

बरेली। जिले में साइबर ठगों ने अलग-अलग तरीकों से कई लोगों के बैंक खातों से लाखों रुपये निकाल लिए। छह मामलों में पीड़ितों ने करीब 5.40 लाख रुपये की ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
माइक्रोवेव ठीक कराने, रोजगार दिलाने और अन्य बहानों से लोगों को निशाना बनाया गया। वहीं, बहेड़ी में टेलीग्राम पर भेजे गए लिंक पर क्लिक करते ही एक युवक के खाते से 4.42 लाख रुपये निकल गए।
पुलिस ने सभी मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल बैंक ट्रांजेक्शन और संदिग्ध लिंक की जांच कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस