बिल्सी। नगर में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन दो अक्टूबर से किया जाएगा। नगर के कछला रोड ज्वाला प्रसाद जैन जूनियर हाईस्कूल में आयोजित होने वाली कथा में सात दिनों तक स्वामी रामचंद्राचार्य श्री महाराज के मुख से श्रद्धालुओं को भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा। कथा का आयोजन दो अक्टूबर से आठ अक्टूबर तक प्रतिदिन दोपहर एक बजे से प्रभु इच्छा तक होगा। आयोजन के शुभारंभ पर दो अक्टूबर को सुबह सात बजे पोथी पूजन एवं कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम, मोहल्ला संख्या पांच से प्रारंभ होकर अटल चौक होते हुए कथा स्थल पहुंचेगी। आयोजन का मुख्य आकर्षण सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम से बाबा का डोला प्रतिदिन कथा स्थल तक ले जाया जाना रहेगा। नगर के सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम के महंत मटरूमल महाराज ने नगर एवं क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का लाभ लेने की अपील की है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


