बिल्सी। सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को विकास खंड अम्बियापुर में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से आंगन मिलन समारोह एवं नौवें राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हरीश शाक्य शामिल हुए। उन्होंने कहा कि स्वस्थ परिवार के लिए बच्चों और महिलाओं का पोषण बेहद जरूरी है। कार्यक्रम में “पोषण, स्वास्थ्य एवं संस्कार से सशक्त परिवार की ओर एक कदम” के संकल्प के साथ आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों का स्वागत किया गया। कुपोषण की श्रेणी से बाहर आए बच्चों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। साथ ही गर्भवती और धात्री महिलाओं से संवाद कर पोषण, स्वास्थ्य एवं बच्चों की देखभाल के संबंध में जानकारी दी गई। इस मौके पर बीडीओ शैली गोविल, चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, जिला संयोजक सीमा राठौर, पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर, आदित्य माहेश्वरी, राहुल देव शाक्य, सीडीपीओ राखी गुप्ता समेत सभी आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री उपस्थिति रही।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


