बदायूं
उसावां में 9वें राष्ट्रीय पोषण दिवस पर आंगन मिलन समारोह आयोजित, विधायक ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के योगदान को सराहा
केशव गुप्ता
उसावां। 9वें राष्ट्रीय पोषण दिवस के अवसर पर बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से उसावां में ‘सेवा संकल्प एवं आंगन मिलन समारोह’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे परिवार की जिम्मेदारियों के साथ-साथ समाज और बच्चों के बेहतर भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि मां बच्चे की प्रथम पाठशाला होती है, जबकि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के प्रारंभिक विकास और शिक्षा की नींव मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
समारोह में बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भूमिका और जिम्मेदारियों पर भी चर्चा हुई।
मंच पर एसडीएम दातागंज विनोद कुमार सिंह, नगर पंचायत चेयरमैन प्रियंका सिंह चौहान और ब्लॉक प्रमुख पति दिनेश कुमार सिंह मौजूद रहे।
इस अवसर पर गया राम भारती, बीडीओ राकेश निराला, एडीओ पंचायत दिनेश सिंह, सीडीपीओ हरेंद्र कुमार और मंडल अध्यक्ष राहुल कुमार लोधी समेत बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


