बदायूं। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मुख्य डाकघर के सामने दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक डिलीवरी बॉय गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान उझानी क्षेत्र के गुराई निवासी हेमेंद्र पटेल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


