2:49 am Wednesday , 30 September 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में एक्सप्रेसवे के पिलर के लिए खोदा गड्ढा बना जाम की वजह, तीन घंटे फंसे रहे वाहन।

बदायूं 29 सितंबर।

बरेली-आगरा हाईवे पर बाइपास चौराहे के पास मंगलवार को एक्सप्रेसवे के पिलर का फाउंडेशन बनाने के लिए खोदा गया गहरा गड्ढा यातायात पर भारी पड़ गया।

मुरादाबाद हाईवे पर पटेल चौक के पास निर्माण कार्य के चलते दोपहर 3 बजे से वाहनों की रफ्तार थम गई। देखते ही देखते बाइपास पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में कार, बस, ट्रक समेत सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन फंस गए। कई वाहन चालक काफी देर तक अपनी जगह से आगे नहीं बढ़ सके। करीब तीन घंटे तक सैकड़ों वाहन चालक जाम में फंसे रहे। राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

हालात बिगड़ने पर नवादा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने यातायात का दबाव कम करने के लिए वाहनों को अलग-अलग रूटों पर डायवर्ट कर यातायात व्यवस्था संभाली और चौराहे पर फंसे वाहनों को निकलवाया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद शाम करीब 6 बजे आवागमन सामान्य हो सका।

सीओ यातायात सुनील कुमार ने बताया कि हाईवे पर पिलर का फाउंडेशन बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे की वजह से जाम लगा था। सड़क किनारे गहरा गड्ढा खोदे जाने से निर्माण स्थल के आसपास वाहनों के निकलने की जगह कम होने से यातायात का दबाव बढ़ गया था। दोपहर बाद वाहनों की संख्या बढ़ी तो स्थिति जाम में बदल गई। अब हालात सामान्य हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस