ओ
बदायूं
10 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
केशव गुप्ता
बदायूं। अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलापुर पुलिस ने एक आरोपी को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान शब्बन पुत्र भूरे, निवासी वार्ड नंबर 12, मोहल्ला सकूराबाद, कस्बा ककराला, थाना अलापुर, जनपद बदायूं के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक की जरीकैन में 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।
बरामदगी के आधार पर थाना अलापुर में मुकदमा अपराध संख्या 232/2026, धारा 60 एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


