बदायूं
उसहैत पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
केशव गुप्ता
बदायूं। अपराधों की रोकथाम एवं वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उसहैत पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर 2026 को टीम ने कुंवरसेन पुत्र मुल्लू, निवासी ग्राम खेड़ा जलालपुर, थाना उसहैत, बदायूं को वाद संख्या 27199/2021, धारा 323 भादवि से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया। वहीं प्रमोद पुत्र भभूती, निवासी ग्राम भुंडी, थाना उसहैत, बदायूं को वाद संख्या 2724/2019, धारा 60(2) एक्साइज एक्ट से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने दोनों वारंटी अभियुक्तों को आवश्यक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


