10:46 pm Tuesday , 29 September 2026
BREAKING NEWS

मारपीट में युवक का हाथ टूटा, तमंचा तानने का आरोप; एसएसपी के आदेश पर 17 दिन बाद मुकदमा

मारपीट में युवक का हाथ टूटा, तमंचा तानने का आरोप; एसएसपी के आदेश पर 17 दिन बाद मुकदमा

कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में पशुओं को चारा डाल रहे युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही तीन लोगों ने गाली-गलौज के बाद युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान एक आरोपी पर तमंचा तानकर धमकाने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामले में एसएसपी के निर्देश के बाद मुकदमा दर्ज किया।

हरिहरपुर निवासी रामनाथ पुत्र झण्डूलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 8 सितंबर की रात करीब नौ बजे वह अपने घर पर पशुओं को चारा डाल रहा था। इसी दौरान गांव के रघुनंदन पुत्र खेतल, कालीचरन पुत्र खेतल और सुशीला पत्नी रघुनंदन वहां पहुंच गए। आरोप है कि तीनों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। इसी दौरान कालीचरन पर तमंचा तानने का भी आरोप है।

शोर सुनकर महेश पुत्र सेवाराम और सोहनलाल पुत्र झण्डूराम मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर रामनाथ को बचाया। मारपीट में रामनाथ के दाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया। पीड़ित ने जिला अस्पताल में उपचार कराया, जहां मेडिकल जांच में हाथ में फ्रैक्चर की पुष्टि होने की बात कही गई है। पीड़ित ने पीठ के पीछे पसली में भी चोट और फ्रैक्चर होने की बात बताई है।

रामनाथ के मुताबिक घटना के बाद उसने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन तत्काल मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद उसने एसएसपी अंकिता शर्मा को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी के आदेश के बाद पुलिस ने घटना के 17 दिन बाद 25 सितंबर को रघुनंदन, कालीचरन और सुशीला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस