बदायूं
दातागंज विधायक बब्बू भैया ने किसान मेले में की शिरकत, आधुनिक कृषि तकनीकों पर किसानों से किया संवाद
ढिलवारी में आयोजित किसान मेले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक राजेंद्र कुमार सिंह, कृषि विभाग और आयोजकों का जताया आभार
दातागंज, बदायूं। दातागंज विधानसभा क्षेत्र के ढिलवारी स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती मेमोरियल इंटर कॉलेज में त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम योजना के अंतर्गत किसान मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दातागंज विधायक राजेंद्र कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर विधायक ने किसान मेले में उपस्थित किसानों से संवाद किया और कृषि की आधुनिक पद्धतियों तथा उन्नत तकनीकों पर चर्चा की।
विधायक राजेंद्र कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया ने कार्यक्रम में सम्मान दिए जाने पर कृषि विभाग के अधिकारियों और आयोजकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था और समाज की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अन्नदाता किसानों के परिश्रम और त्याग से ही देशवासियों को अन्न उपलब्ध होता है।
उन्होंने किसान भाइयों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों और उन्नत पद्धतियों को अपनाकर खेती को और अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है। ऐसे किसान मेले किसानों को नई तकनीकों की जानकारी देने और कृषि विकास से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श करने का अवसर प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग की ओर से संचालित त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम योजना के अंतर्गत आयोजित मेले में किसानों की भागीदारी रही। विधायक ने किसानों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए राष्ट्र के भरण-पोषण, समाज के कल्याण और देश की प्रगति में उनके अमूल्य योगदान के लिए धन्यवाद दिया।






bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


