बिसौली। डी पॉल स्कूल में विद्यालय के संरक्षक संत सेंट विंसेंट डी पॉल का पैट्रन्स डे श्रद्धा, उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों ने मनमोहन समूह गीत, समूह नृत्य एवं बालिकाओं द्वारा विशेष नृत्य प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना गीत एवं स्कूल के प्रबंधक फादर डॉक्टर मार्टिन बीसी, प्रधानाचार्या सिस्टर लिंसी थॉमस, स्टाफ सेक्रेटरी टेंसी मैम एवं स्कूल हेड बॉय प्रखर वत्स ने सयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। वहीं स्किट के माध्यम से सेंट विंसेंट डी पॉल के जीवन, उनके सेवा-भाव एवं मानवता के प्रति समर्पण को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। इस दौरान डी पॉल स्कूल के प्रबंधक फादर डॉक्टर मार्टिन बीसी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को समझाया कि सेंट विंसेंट डी पॉल ने अपना जीवन केवल अपने लिए नहीं, बल्कि दूसरों की सेवा, सहायता और कल्याण के लिए समर्पित किया। फादर ने विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए जरूरतमंदों की सहायता करने, दूसरों के दुख- दर्द को समझने तथा समाज के लिए सकारात्मक कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सच्ची मानवता केवल स्वयं आगे बढ़ाने में नहीं, बल्कि दूसरों को भी आगे बढ़ाने और उनके जीवन में खुशियाँ लाने में है। प्रधानाचार्या सिस्टर लिंसी थॉमस एवं प्रबंधक फादर डॉक्टर मार्टिन बीसी के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित यह समारोह अत्यंत प्रेरणादाई एवं यादगार
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


