उझानी: अब्दुल्लागंज के हप्पू नगला पर भाकियू टिकैत की महापंचायत, एक दर्जन मांगों को लेकर गरजे किसान।
उझानी (बदायूं) 29 सितंबर ।
विकासखंड उझानी के अब्दुल्लागंज स्थित हप्पू नगला चौराहे पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने एक दिवसीय धरना देकर महापंचायत की। महापंचायत में आसपास के दर्जन भर गांवों के सैकड़ों किसान जुटे।
दोपहर 3 बजे तहसीलदार सदर, पीडब्ल्यूडी के एई एमपी सिंह, कोतवाल उझानी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा।
भारतीय किसान यूनियन के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना के कुशल नेतृत्व में अधिकारियों को एक दर्जन से ज्यादा ज्ञापन सौंपे गए। महापंचायत को संबोधित करते हुए सक्सेना ने कहा कि किसान इस समय बेमौसम बरसात से तबाह हो गया है। ऐसे में किसी भी प्रकार की वसूली किसानों से न की जाए। किसानों को बिना टैगिंग के खाद उपलब्ध कराई जाए और अघोषित विद्युत कटौती बंद की जाए।
जिरौली से सिरसौली तक पक्का मार्ग बनवाया जाए।
एनएच-530 गिनौरा बाजिदपुर से सिरसौली तक टूटा हुआ मार्ग सही कराया जाए।
राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं में अव्यवस्थाएं दूर कर विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती हो, घटिया सामग्री से हो रहे निर्माण की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई हो।
ट्रामा सेंटर को दुरुस्त किया जाए और रेफर सेंटर बंद कर इलाज मेडिकल कॉलेज में ही किया जाए।
सक्सेना ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का निदान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन होगा।
महापंचायत में पहुंचे पीडब्ल्यूडी के एई एमपी सिंह ने तीन मार्गों – वरा मालदेव से अब्दुल्लागंज तक, जिरौली से अब्दुल्लागंज तक और अब्दुल्लागंज से सिरसौली तक की स्वीकृति मिलने की बात कही और एक हफ्ते में काम शुरू करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर जिला सचिव अर्जुन सिंह, तहसील उपाध्यक्ष केसर अली, ब्लॉक अध्यक्ष सलारपुर पप्पू सैफी, बृजपाल प्रजापति, दानवीर सिंह यादव, रूम सिंह यादव, उदयवीर सिंह राजपूत, हीरालाल राजपूत, ठाकुर रमेश सिंह फौजी, पूरनलाल कुशवाहा, वीरेंद्र पाली, बाबू सैफी, संजीव साहू, रामबाबू सक्सेना समेत सिरसौली, अब्दुल्लागंज, जिरौली, वरामालदेव, गंगोरा, अल्लापुर आदि गांवों के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


