6:39 pm Tuesday , 29 September 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में गौशाला की बदहाली पर उठे सवाल, कीचड़ में दबे मिले 9 गोवंश; शिकायतों के बाद भी कार्रवाई न होने का आरोप

बदायूं

सलारपुर ब्लॉक के बादल गांव की गौशाला का वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने जिलाधिकारी पर लगाया मामला दबाने का आरोप
बदायूं। जनपद में गौशालाओं की व्यवस्थाओं को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सलारपुर ब्लॉक के बादल गांव स्थित गौशाला का एक वीडियो बीती 10 अगस्त को वायरल हुआ था। वीडियो में गौशाला के अंदर भारी मात्रा में कीचड़, सूखी पड़ी पानी की नांद और कीचड़ में फंसे मृत व बीमार गोवंश दिखाई देने का दावा किया गया है। पशु प्रेमियों के अनुसार, मौके पर नौ गोवंश कीचड़ में दबे हुए मिले थे। इस मामले में शिकायत किए जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया गया है।
पशु प्रेमी संगठन से जुड़े विकेंद्र शर्मा ने इस प्रकरण को लेकर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनके द्वारा उपलब्ध कराए गए वीडियो में गौशाला की जमीन दलदल में तब्दील दिखाई देने, गोवंश के लिए पानी की उचित व्यवस्था नहीं होने और कई गोवंश के कीचड़ में फंसे होने का दावा किया गया है। वीडियो में गौशाला की सफाई के लिए जेसीबी से कीचड़ निकालने तथा कीचड़ से मृत गोवंश के शव बाहर निकाले जाने के दृश्य भी बताए जा रहे हैं।पशु प्रेमियों ने मांग की है कि बादल गांव की गौशाला सहित जनपद की सभी गौशालाओं की निष्पक्ष जांच कराई जाए। गोवंशों की मौत के मामलों का अभिलेखों और मौके पर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मिलान किया जाए। साथ ही, यदि जांच में लापरवाही सामने आती है तो संबंधित पशु चिकित्सकों, संचालकों और अन्य जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए।
इस मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर प्रशासन की जवाबदेही और गौशालाओं की वास्तविक स्थिति पर चर्चा तेज हो गई है। अब देखना होगा कि संबंधित अधिकारी शिकायतों की जांच कराते हैं या नहीं और गोवंशों की देखभाल के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं में सुधार के क्या कदम उठाए जाते हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस