6:39 pm Tuesday , 29 September 2026
BREAKING NEWS

उझानी: पुरानी अनाज मंडी के वरिष्ठ आढ़ती विजय प्रकाश वार्ष्णेय का निधन, शोक की लहर

उझानी: पुरानी अनाज मंडी के वरिष्ठ आढ़ती विजय प्रकाश वार्ष्णेय का निधन, शोक की लहर।

उझानी (बदायूं) 29 सितंबर ।

नगर की पुरानी अनाज मंडी निवासी वरिष्ठ आढ़ती विजय प्रकाश वार्ष्णेय (81 वर्ष) का मंगलवार शाम 4:30 बजे निधन हो गया। वे पिछले दो माह से अस्वस्थ चल रहे थे।

उनके निधन की खबर से नगर के व्यापारी वर्ग व वार्ष्णेय समाज में शोक की लहर दौड़ गई। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

पुत्र अभिषेक वार्ष्णेय रिंकू ने बताया कि पिता का अंतिम संस्कार कल कछला गंगा घाट पर किया जाएगा। शवयात्रा कल सुबह 10 बजे पुरानी अनाज मंडी स्थित आवास से मोक्षदायिनी कछला घाट के लिए प्रस्थान करेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस