6:39 pm Tuesday , 29 September 2026
BREAKING NEWS

किसान नवीनतम तकनीकी अपनाकर उठाएं अधिक लाभ

बदायूँ: 29 सितम्बर। प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेन्ट ऑफ रेज्डियू एवं त्वरित मक्का विकास योजनान्तर्गत किसान मेले का आयोजन मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय सत्यवती मैमोरियल इण्टर कालेज ढिलवारी दातागंज में मा0 सभापति प्रतिनिहित विधायन समिति उ0प्र0 एवं दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया।
कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों द्वारा उपस्थित कृषकों को कृषि की नवीनतम तकनीकी जानकारियां तथा पराली जलाने से होने वाले दुष्परिणामों एवं फसल अवशेष प्रबंधन के विषय में जागरूक किया। सहायक प्रबन्धक इफ्को द्वारा जनपद में इफ्को केन्द्रो पर डी0ए0पी0 की उपलब्धता तथा नैनो यूरिया एवं नैनो डी0ए0पी0 के उपयोग के विषय में विस्तार से अवगत कराया। मृदा परीक्षण प्रयोगशाला के प्रभारी द्वारा कृषकों को मृदा की जांच के समबंध में अवगत कराया। जिला कृषि अधिकारी द्वारा कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के विषय में उपस्थित जनसमुदाय को अवगत कराया। उप कृषि निदेशक द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फार्मर रजिस्ट्री, यन्त्रों की बुकिंग प्रक्रिया के बारे में विस्तार से अवगत कराया।
सभापति राजीव कुमार सिंह द्वारा प्रदेश सरकार तथा भारत सरकार द्वारा कृषकों के हित में चलाई जा रही योजनाओं के सन्दर्भ में कृषकों को अवगत कराया। कार्यक्रम में पराली प्रबन्धन से सम्बन्धित यन्त्रों के लाभार्थियो को सम्मानित किया गया तथा कार्यक्रम स्थल पर कृषकों को निःशुल्क बीज मिनीकिटों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में निजी तथा राजकीय संस्थाओं द्वारा स्टॉलों का प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम में कृषि विभाग के मनोज कुमार, अमित कुमार, प्रदीप कुमार, बलविन्दर सिंह तथा प्रताप सिंह का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर विनोद कुमार उप जिलाधिकारी दातागंज, मनोज कुमार उप कृषि निदेशक, मनोज रावत जिला कृषि अधिकारी, विवेक गौरव परियोजना निदेशक यू0पी0 डॉस्प, वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र दातागंज एवं जनपद के दूरदराज से आये कृषक उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस