6:55 pm Tuesday , 29 September 2026
BREAKING NEWS

उसहैत डाकघर में आधार बनवाने के लिए सुबह 6 बजे से लग रही लंबी कतारें, एक ऑपरेटर पर सैकड़ों लोगों की जिम्मेदारी

बदायूं

उसहैत डाकघर में आधार बनवाने के लिए सुबह 6 बजे से लग रही लंबी कतारें, एक ऑपरेटर पर सैकड़ों लोगों की जिम्मेदारी

केशव गुप्ता

नया आधार बनवाने और संशोधन कराने के लिए पहुंच रहे लोग, 40 टोकन मिलने से कई लोगों को करना पड़ रहा इंतजार
उसहैत (बदायूं)। कस्बा उसहैत स्थित डाकघर के आधार केंद्र पर नया आधार कार्ड बनवाने और आधार में संशोधन कराने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि सुबह छह बजे से ही केंद्र के बाहर लोगों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो जाती हैं। घंटों इंतजार करने के बाद भी कई लोगों का काम नहीं हो पाता, जिससे उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ता है।
आधार केंद्र पर छात्र-छात्राओं, मजदूरों, बुजुर्गों और महिलाओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि नया आधार बनवाने या पुरानी जानकारी में संशोधन कराने के लिए उन्हें सुबह जल्दी घर से निकलना पड़ता है। इसके बावजूद कई बार टोकन नहीं मिल पाता और उनका काम अधूरा रह जाता है। वर्तमान समय में आधार कार्ड बैंकिंग, राशन और विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ी सेवाओं के लिए महत्वपूर्ण होने के कारण लोगों को इसकी आवश्यकता बनी रहती है।

विज्ञापन एक्सप्रेस