बदायूं
कच्ची फसल काटने का विरोध पड़ा भारी! ग्राम प्रधान पर घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप
पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार, परिवार की सुरक्षा की मांग से मचा हड़कंप
केशव गुप्ता
उसावां (बदायूं)। थाना उसावां क्षेत्र के ग्राम गौतरा पट्टी नरपत खुर्द में खेत में खड़ी कच्ची फसल काटने का विरोध करने पर विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित ने ग्राम प्रधान और उसके साथियों पर मारपीट करने, घर में घुसकर धमकी देने तथा जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


