5:41 pm Tuesday , 29 September 2026
BREAKING NEWS

उसावां पुलिस की कार्रवाई, शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में दो गिरफ्तार

बदायूं

उसावां पुलिस की कार्रवाई, शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में दो गिरफ्तार

केशा। गुप्ता

उसावां। जनपद बदायूं में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उसावां पुलिस ने मंगलवार, 29 सितंबर 2026 को दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय दातागंज के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू की है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान श्रीकृष्ण पुत्र जंगी सिंह, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी ग्राम गौतरा पट्टी नरपत खुर्द, थाना उसावां, बदायूं तथा शिवम पुत्र विश्राम सिंह, उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी ग्राम रतेनगला, थाना उसावां, बदायूं के रूप में हुई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस