बदांयू के लाल बीएल वर्मा मोदी-शाह के करीबी, मेहनत के दम पर फिर राज्यसभा की रेस में सबसे आगे।
(बदायूं) 29 सितंबर ।
केंद्र में राज्यमंत्री और उझानी की माटी से निकले वरिष्ठ भाजपा नेता बीएल वर्मा इस बार भी राज्यसभा की रेस में सबसे आगे माने जा रहे हैं। चर्चा तो यह भी है कि अपनी मेहनत, शांत स्वभाव और संगठन के प्रति समर्पण के चलते वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के करीबी माने जाते हैं।
भाजपा संगठन हो या केंद्रीय मंत्री का कार्यभार, बीएल वर्मा पार्टी के हर काम को मेहनत व शिद्दत से करते आए हैं। यही वजह है कि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ज्यादा प्रयोग से बचते हुए अनुभवी चेहरे पर ही दांव लगाना चाहती है।
बदायूं जिले के उझानी निवासी वर्मा 7 अगस्त 1961 को जन्मे, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी से एम.ए. हैं। लोधी (OBC) समुदाय से आने वाले वर्मा पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह के करीबी रहे हैं।
1984 मे भाजयुमो के जिला महामंत्री से शुरू हुआ उनका सफर ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष, यूपीएससीडीसी के चेयरमैन से होते हुए 26 नवंबर 2020 को राज्यसभा सांसद और 7 जुलाई 2021 को केंद्र में राज्यमंत्री तक पहुंचा। वर्तमान में वे 10 जून 2024 से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और उपभोक्ता मामले मंत्रालय में राज्यमंत्री हैं।
संगठन में मजबूत पकड़ और मोदी-शाह की गुडबुक में होने के चलते इस बार भी उनका राज्यसभा जाना लगभग तय माना जा रहा है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


