यूपी में अब बाइक पर पीछे बैठने वाले के लिए भी हेलमेट अनिवार्य, नहीं लगाया तो कटेगा ऑनलाइन चालान।
लखनऊ 29 सितंबर ।
उत्तर प्रदेश में दोपहिया वाहन चलाने वालों के लिए बड़ी खबर है। अब बाइक या स्कूटर पर पीछे बैठने वाले सहयात्री (Pillion Rider) के लिए भी हेलमेट अनिवार्य कर दिया गया है। सहयात्री ने हेलमेट नहीं लगाया तो वाहन का ऑनलाइन ई-चालान काटा जाएगा।
यातायात विभाग अपनी चालान प्रणाली को अपडेट कर रहा है, जिसमें सहयात्री के हेलमेट उल्लंघन का नया विकल्प जोड़ा जा रहा है। चालान की निर्धारित राशि का भुगतान वाहन स्वामी को करना होगा।
नई व्यवस्था में ई-चालान ऐप और सड़कों पर लगे ITMS कैमरों के जरिए भी कार्रवाई की जाएगी। फोटो के आधार पर भी चालान काटा जा सकेगा।
सिस्टम को नेक्स्ट जेन 2.0 में अपग्रेड करने के लिए 21 सितंबर की रात से प्रदेश भर में ई-चालान व्यवस्था बंद है। पुराने डाटा को नए सर्वर पर ट्रांसफर किया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक 1 अक्टूबर से नई व्यवस्था फिर शुरू हो सकती है।
नए वर्जन में अब वाहन स्वामी के व्हाट्सएप नंबर पर चालान के साथ QR कोड भी भेजा जाएगा, जिससे घर बैठे जुर्माना जमा किया जा सकेगा। मेरठ में ट्रायल के दौरान सोमवार को 80 चालानों में 8 चालान पीछे बैठी सवारी के हेलमेट न लगाने पर काटे गए हैं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


