5:41 pm Tuesday , 29 September 2026
BREAKING NEWS

उसावां पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चार गैर-जमानती वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में होंगे पेश

उसावां पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चार गैर-जमानती वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में होंगे पेश

केशव गुप्ता

उसावां (बदायूं)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देश पर अपराधियों एवं न्यायालय से जारी वारंटों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उसावां पुलिस ने मंगलवार, 29 सितंबर 2026 को बड़ी कार्रवाई करते हुए चार गैर-जमानती वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों को उनके घरों पर दबिश देकर पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद सभी को संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
अलग-अलग गांवों से पकड़े गए चार वारंटी
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए वारंटियों में जसवीर पुत्र जूंगी और रनवीर यादव पुत्र जूंगी निवासी ग्राम गौतरा पट्टी नरपत खुर्द, थाना उसावां शामिल हैं। दोनों के विरुद्ध वाद संख्या 1025/18 में मारपीट, गाली-गलौज और घर में घुसने से संबंधित मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

विज्ञापन एक्सप्रेस