UPI पर टैक्स के विरोध में दिया ज्ञापन
आज दिनांक – 29|09|2026 को पश्चिमी उ०प्र० उद्योग व्यापार मंडल, बदायूं के पदाधिकारियों ने यूपीआई ट्रांजेक्शन पर लगाये गये टैक्स के विरोध में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नाम उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में व्यापारियों के हित में कई महत्वपूर्ण मांगे उठाई गई हैं।व्यापार मंडल ने UPI ट्रांजेक्शन पर लगाए गए टैक्स को समाप्त करने की मांग की ।तथा GST अधिकारियों द्वारा छोटी-छोटी कमियों के नाम पर व्यापारियों को अनावश्यक परेशान किए जाने पर रोक लगाने की मांग की है।
इसके अलावा व्यापारी कल्याण बोर्ड में पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री को सदस्य मनोनीत करने, खाद्य विभाग द्वारा प्रतिष्ठानों को जांच एवं सैंपलिंग के समय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को सूचित करने तथा व्यापारियों के खाद्य लाइसेंस प्राथमिकता के आधार पर जारी कराने की मांग भी ज्ञापन में की गई है।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि संगठन सदैव शासन-प्रशासन का सहयोग करता रहा है ।और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार आवाज उठाता रहेगा।
आज ज्ञापन सौंपने के अवसर पर पश्चिमी उ०प्र० उद्योग व्यापार मंडल, बदायूं के जिला अध्यक्ष- मनोज गुप्ता बिट्टन, जिला महामंत्री- दीपेन्द्र गुप्ता, पंकज शर्मा, नितेश वाष्णेय अभिषेक मथुरिया, आनन्द प्रकाश मथुरिया, शशांक रायजादा, डी०पी० पाल, हिमांशु साहू, विनोद साहू उपस्थित रहे। आज की जानकारी महामंत्री पंकज शर्मा ने दी।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


