पाक्सो अधिनियम को लेकर विद्यार्थियों को किया जागरूक
बदायूं। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशानिर्देशन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जिला जज बदायूं के निर्देशन में 29 सितंबर 2026 को विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।
अभियान के तहत श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मीरा चौकी, बदायूं में प्रातःकालीन सभा के दौरान अपर जिला जज श्री विकास सिंह ने विद्यार्थियों को पाक्सो अधिनियम, 2012 के प्रावधानों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर उनमें संवेदनशीलता और जागरूकता बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक, अध्यक्ष, प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों को उनके अधिकारों तथा कानून के प्रावधानों के बारे में आवश्यक जानकारी दी गई।
यह जानकारी प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री अंकित रस्तोगी द्वारा दी गई।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


