उझानी: पोषण माह में गर्भवती महिलाओं को बांटी पोषण किट, विधायक ने किया वितरण।
उझानी (बदायूं) 29 सितंबर ।
ब्लॉक परिसर में आयोजित सेवा संकल्प अभियान – आंगन मिलन समारोह एवं 9वें राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के तहत गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को पोषण किट और साड़ी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने अपने हाथों से महिलाओं को किट सौंपी।
विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपना है कि भारत कुपोषण मुक्त बने, और इस दिशा में आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने SAM/MAM श्रेणी के बच्चों का बेहतर ध्यान रखने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख शिशुपाल सिंह शाक्य, सहकारी क्रय-विक्रय समिति के सभापति किशनचंद्र शर्मा, रानी सिंह पुंडीर, सीडीपीओ सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्री व महिलाएं मौजूद रहीं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


