4:13 pm Tuesday , 29 September 2026
BREAKING NEWS

उझानी: महाराणा प्रताप चौक पर भाकियू (हल) का धरना-प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम सदर को सौंपा ज्ञापन

उझानी: महाराणा प्रताप चौक पर भाकियू (हल) का धरना-प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम सदर को सौंपा ज्ञापन।

उझानी (बदायूं) 29 सितंबर ।

भारतीय किसान यूनियन (हल) ने मंगलवार को महाराणा प्रताप चौक पर धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर अतुल तोमर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी बदायूं के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा।

ज्ञापन में कहा गया है कि जनपद बदायूं की पांचों तहसीलों में गरीब एवं पीड़ित किसानों की छोटी-छोटी राजस्व संबंधी समस्याओं के निस्तारण में भारी लापरवाही और भ्रष्टाचार हो रहा है। वर्षों से किसान ग्रामीण लेखपाल से लेकर तहसील स्तर तक चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिल रहा। भू-माफियाओं के हौसले बुलंद हैं और गरीब किसानों की जमीन पर कब्जे किए जा रहे हैं। तहसील स्तर पर तैनात अधिकारी अपने CUG नंबर तक समय पर नहीं उठाते।

भाकियू ने ज्ञापन में 10 सूत्रीय मांगें रखी गईं जिनमें
गरीब किसानों की लंबित राजस्व शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कराया जाए।
राजस्व व्यवस्था की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच कर लापरवाह व भ्रष्ट अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई हो।
तहसील स्तर पर लंबे समय से तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों का जनपद से बाहर स्थानांतरण किया जाए।
लेखपाल स्तर पर छोटे मामलों को विवादित बनाए जाने की जांच हो।
भू-माफियाओं द्वारा गरीब किसानों की भूमि पर कब्जे की शिकायतों की विशेष जांच हो।
जिलाधिकारी स्वयं तहसीलों की नियमित समीक्षा करें।
अधिकारियों के CUG नंबर जनता के लिए सुनिश्चत किए जाएं।
राजस्व व्यवस्था की निगरानी के लिए शासन स्तर से वरिष्ठ अधिकारी नियुक्त हो।
शासन द्वारा जारी जनहित निर्देशों के अनुपालन की रिपोर्ट तलब हो।
जांच में भ्रष्टाचार प्रमाणित होने पर कठोर विभागीय कार्रवाई हो।

इस दौरान संगठन के पदाधिकारी व किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस