उझानी: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, कछला से बहला-फुसलाकर ले गया था।
उझानी (बदायूं) 29 सितंबर ।
कोतवाली पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 14 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर घर से भगा ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी उझानी राहुल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि कोतवाली उझानी पर पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त अमन पुत्र तौफीक अहमद निवासी ढकिया थाना बहेड़ी जनपद बरेली को आज को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी पर दिनांक 2 सितंबर को कछला निवासी एक व्यक्ति की 14 वर्षीय नातिन को घर से बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म करने का आरोप है। इस संबंध में पीड़िता के परिवार की तहरीर पर 3 सितंबर को मुकदमा पंजीकृत किया गया था। विवेचना में पीड़िता के बयानों के आधार पर पाक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई।
पुलिस ने आरोपी को नियमानुसार कार्रवाई कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अविनाश पुंढीर, कांस्टेबल रविन्द्र सिंह व लक्ष्मण सिंह शामिल रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


