4:13 pm Tuesday , 29 September 2026
BREAKING NEWS

उझानी: चार दिन पहले तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी थी टक्कर, शिक्षक की मौत

उझानी: चार दिन पहले तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी थी टक्कर, शिक्षक की मौत, बेटे ने दर्ज कराया मुकदमा।

उझानी (बदायूं) 29 सितंबर ।

कोतवाली उझानी क्षेत्र के इटौआ गांव के सामने चार दिन पहले हुए सड़क हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई थी, जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। पिता का अंतिम संस्कार करने के बाद बेटे ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्रार्थी स्पर्श उपाध्याय पुत्र स्व0 परमानन्द शर्मा निवासी ग्राम फतेहपुर ने बताया कि चार दिन पहले 25 सितंबर को उसके पिता परमानन्द शर्मा पुत्र स्व0 गंगादीन शर्मा मोटर साइकिल से गांव के ही धर्मेन्द्र पुत्र स्व0 श्रीरामलाल के साथ कछला से घर लौट रहे थे। बाइक पिता चला रहे थे।

दोपहर करीब 12 बजे जैसे ही वे इटौआ गांव के सामने पहुंचे, सामने से गलत साइड आ रहे एक नए ट्रक, जिसका टेम्परेरी नंबर UP32ATC2696 है, ने तेजी व लापरवाही से आकर बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में पिता परमानन्द की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे धर्मेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

पीड़ित परिवार पहले अंतिम संस्कार में व्यस्त रहा। बाद में थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक अविनाश पुंढीर को सौंपी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस