उझानी: घर में अकेली महिला से पड़ोसी ने की अभद्रता, विरोध करने पर देवर को पीटा, केस दर्ज।
उझानी (बदायूं) 29 सितंबर ।
कोतवाली उझानी क्षेत्र के ग्राम बरसुआ में एक महिला ने पड़ोस के युवक पर घर में घुसकर अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता पूनम पत्नी अमित निवासी बरसुआ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 सितंबर की शाम वह घर पर अकेली थी। घर के अन्य लोग बाहर गए हुए थे। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस का रहने वाला युवक परवेन्द्र गिरी पुत्र कैलाश गिरी उसके घर में घुस आया और गाली-गलौज व अभद्रता करने लगा।
विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ हाथापाई की। शोर सुनकर जब उसका देवर अंकित घर पहुंचा तो उसने बचाने का प्रयास किया। आरोप है कि आरोपी ने देवर के साथ भी मारपीट की, जिससे महिला और उसके देवर को चोटें आईं। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे व परिवार को जान से मारने और देख लेने की धमकी भी दी।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। विवेचना उपनिरीक्षक रवनीत सिंह को सौंपी गई है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


