।
उझानी (बदायूं) 29 सितंबर ।
कोतवाली पुलिस ने ट्रांसफार्मर से क्वाइल व पार्ट्स चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी उझानी राहुल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आज दोपहर निर्माणाधीन बाईपास के पास सहसवान कट कछला से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्की पुत्र भूरे निवासी ग्राम अल्लीपुर मढैया उझानी- और नन्नू पुत्र सुभाष निवासी ग्राम अल्लीपुर मढैया उझानी के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार ट्रांसफार्मर से चोरी के संबंध में दिनांक 28.09.26 को वादी सतीश कुमार सिंह पुत्र कुन्दन सिंह निवासी कछला वार्ड नंबर 5 की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) BNS की वृद्धि की गई है।
पुलिस दोनों आरोपियों को नियमानुसार कार्रवाई कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अविनाश पुंढीर, कांस्टेबल रविन्द्र सिंह, मनीष चंदीला, लक्ष्मण सिंह व देववृत्त कुमार शामिल रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


