12:29 pm Tuesday , 29 September 2026
BREAKING NEWS

उझानी: वाल्मीकि धर्मशाला में बैठक कर महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव कमेटी का गठन, लक्ष्मण वाल्मीकि बने अध्यक्ष

उझानी: वाल्मीकि धर्मशाला में बैठक कर महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव कमेटी का गठन, लक्ष्मण वाल्मीकि बने अध्यक्ष।

उझानी (बदायूं) 29 सितंबर ।

आज वाल्मीकि समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक मोहल्ला बहादुरगंज स्थित वाल्मीकि धर्मशाला में संपन्न हुई। बैठक में महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव मनाने को लेकर चर्चा हुई और भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया।

बैठक में सर्वसम्मति से महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव कमेटी व शोभा यात्रा के लिए नई कमेटी का गठन किया गया।

नवगठित कमेटी के पदाधिकारी –
अध्यक्ष -लक्ष्मण वाल्मीकि
उपाध्यक्ष – वीरू वाल्मीकि व गौरव बाबू कल्याण।
महामंत्री – सागर भसीन व राज वाल्मीकि।
मंत्री – सुबीर वाल्मीकि, सनी व अजय वाल्मीकि।
संगठन मंत्री – शिलिक कुमार, प्रशांत वाल्मीकि व अभय।
संरक्षक व सलाहकार – बिनेश कुमार, विशाल कुमार, धर्मेन्द्र वाल्मीकि, कल्याण दास, राकेश वाल्मीकि (पूर्व सभासद) व सुमन वाल्मीकि।

कार्यकारिणी सदस्य – त्रिपुरा कुमार, अभिषेक, रामगोपाल, काका, अनमोल, शिव, करन, गोलू, सौरभ, अभिषेक, साहिल, देव, कन्हैया व सचिन।

कमेटी ने इस वर्ष प्रकटोत्सव को धूमधाम से मनाने और भव्य शोभा यात्रा निकालने का निर्णय लिया।

बैठक में ये लोग मौजूद रहे लक्ष्मण, रितिक, सनी, राज, कृष, ध्रुव, पवन, सागर, गोलू, त्रिपाल कुमार, राकेश वाल्मीकि, विशाल वाल्मीकि, सुनील वाल्मीकि, राहुल और सन्नी सहित वाल्मीकि समाज के कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस